
“सुसमाचार के साक्षी बनें”
आज के सुसमाचार में प्रभु येसु अपने शिष्यों से कहते हैं, “संसार के कोने-कोने में जाकर सारी सृष्टि को सुसमाचार सुनाओ।” यह संदेश केवल पहले शिष्यों के लिए नहीं था, बल्कि आज हम सभी के लिए भी है। प्रभु चाहते हैं कि हम उनके प्रेम, दया और सत्य को अपने जीवन के द्वारा दूसरों तक पहुँचाएँ।
येसु यह भी कहते हैं कि जो लोग उन पर विश्वास करेंगे, उनके जीवन में चिन्ह दिखाई देंगे। इसका अर्थ यह नहीं कि हम सभी बड़े-बड़े चमत्कार करेंगे, बल्कि जब हम विश्वास के साथ जीवन जीते हैं, दूसरों की सहायता करते हैं, प्रार्थना करते हैं, क्षमा करते हैं और प्रेम से व्यवहार करते हैं, तब लोग हमारे जीवन में ईश्वर की उपस्थिति को देख सकते हैं। हमारा जीवन स्वयं एक सुसमाचार बन सकता है।
सुसमाचार के अंत में हम पढ़ते हैं कि प्रभु स्वर्गारोहण करते हैं, परन्तु वे अपने शिष्यों को अकेला नहीं छोड़ते। वचन कहता है, “प्रभु उनके साथ कार्य करते रहे।” आज भी प्रभु हमारे साथ हैं। वे पवित्र आत्मा के द्वारा हमें मार्गदर्शन देते हैं, शक्ति प्रदान करते हैं और हमारे कार्यों को फलदायी बनाते हैं।
पहले पाठ में संत पेत्रुस हमें नम्रता, एकता और विश्वास में दृढ़ बने रहने का आह्वान करते हैं। वे हमें याद दिलाते हैं कि हमें अपनी सारी चिन्ताएँ प्रभु पर छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि वह हमारी चिंता करता है। जब हम अपने जीवन को प्रभु के हाथों में सौंप देते हैं, तब हम निडर होकर उनके साक्षी बन सकते हैं।
आज हम स्वयं से यह प्रश्न पूछें: इस सप्ताह मैं किसी को प्रभु येसु के प्रेम के बारे में कैसे बता सकता हूँ? शायद किसी के लिए प्रार्थना करके, किसी ज़रूरतमंद की सहायता करके, किसी को क्षमा करके, या अपने जीवन द्वारा एक अच्छा उदाहरण बनकर।
प्रभु येसु हम पर विश्वास करते हैं और हमें अपना संदेशवाहक बनाते हैं। आइए हम उनके सच्चे शिष्य बनें और अपने जीवन से सुसमाचार की गवाही दें। आमेन॥
“Be Witnesses of the Gospel”
In today’s Gospel, Jesus says to His disciples, “Go into the whole world and proclaim the Gospel to all creation.” This message was not only for the first disciples but is also meant for us today. The Lord wants us to share His love, mercy, and truth with others through our lives.
Jesus also says that signs will accompany those who believe in Him. This does not necessarily mean that all of us will perform great miracles. Rather, when we live with faith, help others, pray sincerely, forgive generously, and love selflessly, people can see God’s presence in our lives. Our lives themselves become a proclamation of the Gospel.
At the end of the Gospel, Jesus ascends into heaven, yet He does not leave His disciples alone. Scripture says, “The Lord worked with them.” Even today, the Lord remains with us. Through the Holy Spirit, He guides us, strengthens us, and makes our efforts fruitful.
In the first reading, St. Peter encourages us to remain humble, united, and steadfast in faith. He reminds us to cast all our anxieties upon the Lord because He cares for us. When we entrust our lives to God, we become courageous witnesses of His love.
Today, let us ask ourselves: How can I share Jesus with someone this week? Perhaps by praying for someone, helping a person in need, forgiving someone who has hurt us, or simply being a good example through our words and actions.
Jesus trusts us and sends us as His messengers. Let us become His faithful disciples and proclaim the Gospel through our lives. Amen.
Bro. Rijo Benedict
Indore Diocese