
“जीवन की सच्ची रोटी”
आज के सुसमाचार में लोग प्रभु येसु से एक चिन्ह माँगते हैं और उन्हें अपने पूर्वजों के रेगिस्तान में खाए गए मन्ना की याद दिलाते हैं। लेकिन येसु उनसे कहते हैं, “मूसा ने तुम्हें स्वर्ग की सच्ची रोटी नहीं दी; मेरे पिता तुम्हें स्वर्ग से सच्ची रोटी देते हैं। क्योंकि ईश्वर की रोटी वह है, जो स्वर्ग से उतरकर संसार को जीवन प्रदान करती है।”
हम अक्सर सोचते हैं कि हमारी भूख भोजन, धन, प्रतिष्ठा या सफलता से मिट सकती है। लेकिन ये सभी बातें केवल थोड़े समय के लिए हमें संतुष्ट करती हैं। कुछ समय बाद हमारी आत्मा फिर से खालीपन और अधूरापन महसूस करने लगती है।
हमारे हृदय की सबसे गहरी भूख किसी वस्तु से नहीं, बल्कि एक व्यक्ति से मिट सकती है, और वह हैं स्वयं प्रभु येसु मसीह। जब हम उनके पास आते हैं, उन पर विश्वास करते हैं और उनके साथ संबंध बनाते हैं, तब हमारी आत्मा की भूख मिटती है और जीवन की प्यास बुझती है।
प्रभु येसु हमें वह प्रदान करते हैं जो संसार की कोई वस्तु नहीं दे सकती। इसलिए हमें उन पर संदेह नहीं, बल्कि विश्वास करना चाहिए। वे हमारी सभी आवश्यकताओं को जानते हैं और उन्होंने स्वयं को हमारे लिए अर्पित कर दिया ताकि हम प्रतिदिन उन्हें अपने हृदय में ग्रहण कर सकें।
ईश्वर की रोटी वह है जो स्वर्ग से उतरकर संसार को जीवन देती है। हम जानते हैं कि प्रभु येसु स्वयं स्वर्ग से उतरकर हमारे बीच आए, ताकि हमें अनन्त जीवन प्राप्त हो सके। यूखारिस्त में वे आज भी स्वयं को हमें प्रदान करते हैं और हमारी आत्मा को पोषण देते हैं।
आइए हम प्रभु येसु के पास आएँ, उन पर भरोसा रखें और उन्हें अपने जीवन का केन्द्र बनाएँ। तभी हम सच्ची तृप्ति, शांति और अनन्त जीवन का अनुभव कर सकेंगे।
“The True Bread of Life”
In today’s Gospel, people ask Jesus for a sign and remind Him of the manna their ancestors ate in the desert. Jesus responds, “It was not Moses who gave you the bread from heaven, but my Father gives you the true bread from heaven. For the bread of God is that which comes down from heaven and gives life to the world.”
We often think that our hunger can be satisfied by food, wealth, status, or success. Yet these things satisfy us only for a short time. Sooner or later, our hearts begin to feel empty again.
The deepest hunger of the human heart cannot be satisfied by things but by a Person—Jesus Christ Himself. When we come to Him, believe in Him, and live in relationship with Him, the hunger of our souls is satisfied and our thirst is quenched.
Jesus offers us what nothing else in this world can provide. Therefore, we are called not to doubt Him but to trust in Him. He knows all our needs and has given Himself completely for us so that we may receive Him daily into our hearts.
The bread of God is the bread that comes down from heaven and gives life to the world. Jesus Himself came down from heaven so that we might have eternal life. In the Eucharist, He continues to nourish our souls and strengthen us on our journey of faith.
Let us come to Jesus with trust and make Him the center of our lives. In Him we will find true satisfaction, lasting peace, and the gift of eternal life.
Bro. Rakesh Mujalde
Khandwa Diocese