
“आत्मा की भूख को पहचानें”
एक गरीब किसान प्रतिदिन मंदिर जाकर प्रार्थना करता था। लोग उसका मज़ाक उड़ाते और कहते, “तेरे पास खाने के लिए भी मुश्किल से है, फिर तू प्रार्थना क्यों करता है? क्या प्रार्थना से पेट भर जाता है?” किसान मुस्कुराकर उत्तर देता, “सही है, प्रार्थना से मेरे घर में अनाज नहीं बढ़ता और न ही मेरा पेट भरता है। लेकिन जब मैं प्रभु से मिलता हूँ, तो मेरी आत्मा तृप्त हो जाती है। अनाज शरीर को तृप्त करता है, पर प्रभु मेरी आत्मा को तृप्त करते हैं। और जब आत्मा तृप्त होती है, तब कठिनाइयाँ भी बोझ नहीं लगतीं।”
आज के सुसमाचार में हम देखते हैं कि भीड़ प्रभु येसु को खोज रही थी। वे इसलिए नहीं खोज रहे थे कि उन्होंने चमत्कार का गहरा अर्थ समझ लिया था, बल्कि इसलिए कि वे रोटियों से तृप्त हो गए थे। प्रभु येसु उन्हें चुनौती देते हैं कि वे केवल नाशवान भोजन के पीछे न भागें, बल्कि उस भोजन की खोज करें जो आत्मा को जीवन देता है और अनन्त काल तक बना रहता है।
प्रभु येसु कहते हैं, “ईश्वर का कार्य यह है कि तुम उस पर विश्वास करो जिसे उसने भेजा है।” अक्सर हम प्रभु को केवल तब याद करते हैं जब हमें किसी चीज़ की आवश्यकता होती है—स्वास्थ्य, नौकरी, परीक्षा में सफलता या अन्य सांसारिक आवश्यकताओं के लिए। लेकिन प्रभु हमें सिखाते हैं कि हमारा विश्वास केवल आशीष या लाभ प्राप्त करने के लिए नहीं होना चाहिए, बल्कि उस सत्य को स्वीकार करने के लिए होना चाहिए जो अनन्त जीवन प्रदान करता है।
सच्चा विश्वास वह है जो प्रभु येसु के वचनों और शिक्षाओं पर भरोसा करता है। अस्थायी सुख, भोजन और सुविधाएँ हमें कुछ समय के लिए संतुष्ट कर सकती हैं, लेकिन आत्मा की गहरी भूख केवल प्रभु येसु ही मिटा सकते हैं।
इसलिए हमें केवल आवश्यकता के समय ही ईश्वर को नहीं खोजना चाहिए, बल्कि हर समय उन्हें अपने हृदय में स्थान देना चाहिए। हमें केवल अपने शरीर की आवश्यकताओं के बारे में नहीं, बल्कि अपनी आत्मा की आवश्यकताओं के बारे में भी चिंतन करना चाहिए।
आइए हम प्रार्थना करें कि प्रभु हमें ऐसी आस्था प्रदान करें जो केवल सांसारिक लाभ नहीं, बल्कि उनके साथ गहरे संबंध की खोज करे, ताकि हमारी आत्मा सदैव उनकी उपस्थिति में तृप्त बनी रहे।
“Recognizing the Hunger of the Soul”
A poor farmer used to visit the temple every day to pray. People mocked him and said, “You hardly have enough food to eat. Why do you keep praying? Does prayer fill your stomach?” The farmer smiled and replied, “It is true that prayer does not increase the grain in my house or fill my stomach. But when I meet the Lord, my soul is filled. Food satisfies the body, but the Lord satisfies my soul. And when the soul is satisfied, even hardships no longer feel like a burden.”
In today’s Gospel, we see the crowd searching for Jesus. They were not looking for Him because they understood the meaning of His miracle, but because they had eaten the loaves and were satisfied. Jesus challenges them not to work only for food that perishes, but for the food that endures and gives eternal life.
Jesus says, “This is the work of God, that you believe in the One whom He has sent.” Often, we remember Jesus only when we need something—health, employment, success in examinations, or other material blessings. Yet Jesus teaches us that faith is not merely about receiving favors; it is about accepting the truth that leads to eternal life.
True faith is trusting in the words and teachings of Jesus. Temporary pleasures, food, and comforts may satisfy us for a while, but only Jesus can satisfy the deepest hunger of the human soul.
Therefore, we should not seek God only in times of need. Instead, we must keep Him at the center of our hearts at all times. We are called to care not only for the needs of the body but also for the needs of the soul.
Let us pray that the Lord may give us a faith that seeks not merely earthly blessings but a deeper relationship with Him, so that our souls may always remain satisfied in His presence.
Bro. Rakesh Mujalde
Khandwa Diocese