```html

“ईश्वर हमारी छोटी भेंटों को महान आशीष में बदल देता है”
आज के सुसमाचार में हम देखते हैं कि येसु केवल पाँच रोटियों और दो मछलियों से पाँच हज़ार लोगों को भोजन कराते हैं। यह घटना हमें ईश्वर की दयालुता और उदारता का परिचय कराती है। उस समय के लोग केवल भोजन के लिए ही भूखे नहीं थे, बल्कि वे आशा, सान्त्वना और ईश्वर की उपस्थिति के लिए भी भूखे और प्यासे थे। येसु ने उनकी आवश्यकता को देखा और उनकी पूर्ति की। उसी प्रकार, हमारे जीवन में भी परमेश्वर हमारी हर छोटी-बड़ी ज़रूरत को देखता है। जब हम उस पर भरोसा करते हैं और जो थोड़ा-सा भी हमारे पास है—चाहे हमारा समय, हमारी प्रतिभाएँ या हमारा प्रेम—उसे बाँटते हैं, तो परमेश्वर उसे महान आशीष में बदल देता है।
यह सुसमाचार हमें विश्वास और भरोसा करना सिखाता है। शिष्यों को लगा होगा कि उस बालक का उपहार बहुत छोटा है, लेकिन येसु ने उसी से हज़ारों लोगों को तृप्त किया। हम भी कई बार सोचते हैं कि हमारी छोटी-छोटी कोशिशें या प्रार्थनाएँ किसी काम की नहीं हैं। लेकिन ईश्वर हमारी छोटी कोशिशों को अपनी शक्ति से महान बना देता है, जिस प्रकार हम कल्पना भी नहीं कर सकते।
आइए हम विश्वास करें कि ईश्वर हमारे द्वारा भी कार्य कर सकता है, चाहे छोटे ही रूप में क्यों न हो। यह हमें उदार बनने, ईश्वर पर भरोसा करने और दूसरों की सहायता करने का निमंत्रण देता है। इस विश्वास के साथ कि परमेश्वर हमारी छोटी कोशिशों को बढ़ाकर बहुतों के लिए आशीर्वाद एवं सहारा बनने का कारण बना सकता है।
“God Transforms Our Little Offerings into Great Blessings”
In today’s Gospel, we see how Jesus feeds five thousand people with only five loaves and two fish. This event reveals God’s compassion and generosity. The people were not only hungry for food but also for hope, comfort, and God’s presence. Jesus saw their need and fulfilled it. Likewise, God sees all our needs, both great and small. When we trust Him and share even the little we have—our time, talents, and love—He multiplies it into abundant blessings.
This Gospel teaches us to trust and believe. The disciples may have thought that the boy’s gift was too small, but Jesus used it to satisfy thousands. We too often think that our small efforts or prayers are insignificant. Yet God can transform our little offerings into something far greater than we can imagine.
Let us believe that God can work through us, even in small ways. This Gospel invites us to be generous, to trust in Him, and to help others, knowing that God can make our small efforts a blessing and support for many people.
Bro. Rakesh Mujalde
Khandwa Diocese