```html

“पवित्र आत्मा में नया जीवन और सहभागिता”
आज के पहले पाठ में हम प्रारम्भिक कलीसिया की एकता के बारे में पढ़ते हैं। वचन कहता है, “विश्वासियों का समुदाय एकहृदय और एकप्राण था। कोई भी अपनी सम्पत्ति अपनी नहीं समझता था, बल्कि जो कुछ उनके पास था, उसमें सबका साझा था।” यह कोई साधारण समुदाय नहीं था, क्योंकि इसमें पवित्र आत्मा निवास करता था। इसलिए इस प्रारम्भिक कलीसिया में पवित्र आत्मा का फल स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
पवित्र आत्मा ने उन्हें स्वार्थ से मुक्त किया और उन्हें साझा जीवन में बाँध दिया। प्रेरितों के द्वारा पवित्र आत्मा ने यह प्रकट किया कि प्रभु येसु जीवित हैं, और उनका जीवन केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामुदायिक भी है। प्रारम्भिक कलीसिया हमें याद दिलाती है कि सच्चा विश्वास केवल व्यक्तिगत अनुभव नहीं, बल्कि एक साझा जीवन है, जहाँ सब कुछ आत्मा में होता है।
सुसमाचार में प्रभु येसु निकुदेमुस से कहते हैं कि उसे दुबारा जन्म लेना होगा। यह जन्म जल और आत्मा से है। यह जन्म शरीर का नहीं, बल्कि आत्मा का है, जो हमें नए जीवन की ओर ले जाता है, जहाँ ईश्वर का राज्य है।
प्रभु येसु अपने क्रूस की ओर संकेत करते हैं। जैसे मूसा ने मरुभूमि में साँप को ऊँचा उठाया था, वैसे ही मानव-पुत्र को भी उठाया जाना होगा। नया जीवन पवित्र आत्मा का वरदान है, और यह जीवन क्रूस से जुड़ा हुआ है। क्रूस नया जीवन का स्रोत है, और पवित्र आत्मा उसी जीवन को हमारे भीतर कार्यान्वित करता है।
प्यारे भाइयों और बहनों, प्रारम्भिक कलीसिया ने पवित्र आत्मा से नया जीवन पाया और एक ऐसा समुदाय बना, जहाँ प्रेम और सहभागिता थी। प्रभु येसु हमें याद दिलाते हैं कि इस नए जीवन की जड़ उनके क्रूस में है।
आइए हम प्रार्थना करें कि पवित्र आत्मा हमें निरन्तर नया बनाता रहे, हमें स्वार्थ से मुक्त करे और क्रूस के मार्ग पर चलाकर हमें अनन्त जीवन का सहभागी बनाए। आमेन॥
“New Life and Communion in the Holy Spirit”
In today’s first reading, we read about the unity of the early Church. The Word says, “The community of believers was of one heart and one soul. No one claimed that any of their possessions was their own, but they shared everything they had.” This was not an ordinary community, because the Holy Spirit dwelt among them. Therefore, the fruits of the Holy Spirit were clearly visible in this early Church.
The Holy Spirit freed them from selfishness and bound them together in a shared life. Through the apostles, the Holy Spirit revealed that the Lord Jesus is alive, and that His life is not only personal but also communal. The early Church reminds us that true faith is not only a personal experience, but a shared life where everything is lived in the Spirit.
In the Gospel, the Lord Jesus tells Nicodemus that he must be born again. This birth is of water and the Spirit. It is not a birth of the flesh, but of the Spirit, which leads us to new life in the Kingdom of God.
The Lord Jesus points to His Cross. Just as Moses lifted up the serpent in the wilderness, so must the Son of Man be lifted up. New life is a gift of the Holy Spirit, and this life is connected to the Cross. The Cross is the source of new life, and the Holy Spirit brings that life to work within us.
Dear brothers and sisters, the early Church received new life through the Holy Spirit and became a community of love and sharing. The Lord Jesus reminds us that the root of this new life is in His Cross.
Let us pray that the Holy Spirit may continually renew us, free us from selfishness, and lead us on the path of the Cross, so that we may share in eternal life. Amen.
Bro. Manish Baskey
IMS, Delhi Province