
“सत्य और विश्वास में दृढ़ रहें”
आज के सुसमाचार में हम दो घटनाओं को देखते हैं, जो प्रभु येसु के पुनरुत्थान से जुड़ी हैं। पहली घटना में स्त्रियाँ सुबह कब्र पर जाती हैं और प्रभु येसु अचानक उनके सामने प्रकट होते हैं। वे डर जाती हैं, लेकिन अंत में विश्वास करती हैं। प्रभु उनसे कहते हैं, “डरो नहीं! जाओ और मेरे भाइयों को यह संदेश दो कि वे गलीलिया जाएँ; वहाँ वे मेरे दर्शन करेंगे।”
दूसरी घटना में हम पहरेदारों और महायाजकों को देखते हैं। पहरेदार सारी बात बताते हैं, पर महायाजक उन्हें धन देकर सच्चाई छिपाने और झूठ फैलाने को कहते हैं। तब यह अफवाह फैलती है कि शिष्यों ने प्रभु के शरीर को चुरा लिया।
ये दोनों घटनाएँ हमारे जीवन को भी दर्शाती हैं। कभी हम स्त्रियों की तरह डर और अनिश्चितता में होते हैं, और कभी सच्चाई को छिपाने या उससे दूर रहने का प्रलोभन आता है। ऐसी स्थितियों में हमें प्रभु की ओर मुड़ना है, उनसे प्रार्थना करनी है और उन पर विश्वास रखना है। वही हमें साहस और मार्गदर्शन देते हैं।
ईश्वर हमारे हृदय को देखता है, न कि हमारी क्षमता को। प्रभु ने सबसे पहले स्त्रियों को दर्शन दिए और उन्हें अपना संदेश सौंपा। इससे हमें यह सीख मिलती है कि हम कभी स्वयं को छोटा या अयोग्य न समझें।
आइए हम प्रार्थना करें कि हम सत्य और विश्वास में दृढ़ रहें और अपने जीवन के द्वारा प्रभु के सुसमाचार को फैलाएँ। सत्य ही हमें स्वतंत्र करता है।
“Remain Firm in Truth and Faith”
In today’s Gospel, we see two events connected with the resurrection of the Lord Jesus. In the first event, the women go to the tomb early in the morning, and the Lord Jesus suddenly appears before them. They are afraid, but in the end, they come to believe. The Lord says to them, “Do not be afraid! Go and tell my brothers to go to Galilee; there they will see me.”
In the second event, we see the guards and the chief priests. The guards report everything that happened, but the chief priests give them money and tell them to hide the truth and spread a false story. As a result, the rumor spreads that the disciples stole the body of the Lord.
These two events also reflect our own lives. At times, we are like the women, filled with fear and uncertainty; at other times, we are tempted to hide the truth or turn away from it. In such situations, we are called to turn to the Lord, to pray to Him, and to trust in Him. He gives us courage and guidance.
God looks at our hearts, not at our abilities. The Lord first appeared to the women and entrusted them with His message. This teaches us that we should never consider ourselves small or unworthy.
Let us pray that we may remain firm in truth and faith, and spread the Gospel of the Lord through our lives. The truth will set us free.
Bro. Manish Baskey
Khrist Premalaya Regional Theologate