05-04-2026

Acts 10:34, 37–43

Colossians 3:1–4

John 20:1–18

Bro. Manish Baskey

“शंका से विश्वास तक की यात्रा”

आज का सुसमाचार हमें शंका से विश्वास तक की एक गहरी आध्यात्मिक यात्रा में ले जाता है। मरियम सप्ताह के प्रथम दिन, बड़े सवेरे कब्र पर जाती है। यह केवल समय का संकेत नहीं, बल्कि उसके मन की उस स्थिति को दर्शाता है जहाँ विश्वास की पूर्ण रोशनी अभी नहीं पहुँची है।

जब वह पत्थर को हटे हुए देखती है, तो वह सोचती है कि प्रभु का शरीर किसी ने चुरा लिया है। यह उसकी शंका और अनिश्चितता को प्रकट करता है।

पेत्रुस और प्रिय शिष्य कब्र में प्रवेश करते हैं और देखते हैं कि कफन के कपड़े ठीक से तह किए हुए हैं और सिर का कपड़ा अलग रखा है। यह कोई अव्यवस्था नहीं, बल्कि एक शांत संकेत है कि यहाँ कुछ असाधारण हुआ है।

मरियम भी स्वर्गदूतों को देखती है, जो ईश्वरीय उपस्थिति के साक्षी हैं, फिर भी अपने दुःख में वह इन संकेतों को समझ नहीं पाती।

जब मरियम प्रभु येसु को देखती है, तब भी वह उन्हें पहचान नहीं पाती, क्योंकि उसका मन शोक और शंका से भरा है। किन्तु जब प्रभु उसे नाम लेकर पुकारते हैं—“मरियम”—तभी वह उन्हें पहचान लेती है। यह क्षण उसकी शंका को विश्वास में बदल देता है।

यह सुसमाचार हमें सिखाता है कि विश्वास एक यात्रा है। जब हम प्रभु की आवाज़ को सुनते हैं और उसे अपने जीवन में स्थान देते हैं, तब हमारी दृष्टि बदल जाती है।

आइए प्रार्थना करें कि हम उनकी उपस्थिति को पहचान सकें और उनकी पुकार के प्रति खुले रहें।


“From Doubt to Faith: A Journey of Encounter”

Today’s Gospel leads us on a profound spiritual journey—from doubt to faith. Mary goes to the tomb early on the first day of the week. This is not merely a reference to time, but reflects the state of her heart where the full light of faith has not yet dawned.

When she sees that the stone has been removed, she assumes that the Lord’s body has been taken away, revealing her doubt and uncertainty.

Peter and the beloved disciple enter the tomb and notice that the burial cloths are neatly folded, with the cloth that had covered Jesus’ head placed separately. This is not disorder, but a silent sign that something extraordinary has taken place.

Mary also sees the angels, witnesses of divine presence, yet in her sorrow she is unable to understand their meaning.

Even when she sees Jesus, she does not recognize Him because her heart is still filled with grief and doubt. But when the Lord calls her by name—“Mary”—she immediately recognizes Him. In that moment, her doubt is transformed into faith.

This Gospel teaches us that faith is a journey. When we listen to the voice of the Lord and allow it into our lives, our vision is transformed.

Let us pray that we may recognize His presence and remain open to His call.

Bro. Manish Baskey
IMS, Delhi Province