04-04-2026

Genesis 1:1–2:2

Exodus 14:15–15:1

Isaiah 54:5–14

Romans 6:3–11

Matthew 28:1–10

Holy Saturday Reflection

“Waiting in Silence, Hoping in Resurrection”

Pious Saturday reveals a deep mystery—already fulfilled, yet still awaited in faith. Jesus Christ has died, and the Church waits in silence for His Resurrection.

No Mass is celebrated today. Instead, the Church keeps vigil, filled with quiet expectation, like the women who waited to anoint the body of the Lord.

The stone sealed at the tomb represents every impossibility in our lives—every fear, doubt, and barrier that prevents us from experiencing God fully. Yet before the power of Christ, every stone is rolled away.

Even when the women came with sorrow and disbelief, God had already transformed death into life. The Resurrection breaks every fear and every limitation we carry within us.

Today we are invited to remain in prayerful silence, waiting with hope. Like the Church, we prepare our hearts for the light of Easter.

As St. Francis de Sales says, “Calvary is the Mount of Lovers.” The love of Christ revealed on the Cross prepares us for the joy of Resurrection.

Let us walk this silent vigil with faith, so that we may rise with Him and proclaim: Alleluia! He is Risen!


०४-०४-२०२६

उत्पत्ति 1:1–2:2

निर्गमन 14:15–15:1

इसायास 54:5–14

रोमियों 6:3–11

मत्ती 28:1–10

“मौन प्रतीक्षा और पुनरुत्थान की आशा”

पवित्र शनिवार एक गहरे रहस्य को प्रकट करता है—जो पूर्ण हो चुका है, फिर भी विश्वास में प्रतीक्षित है। प्रभु येसु मसीह की मृत्यु हो चुकी है और कलीसिया उनके पुनरुत्थान की प्रतीक्षा में मौन धारण किए हुए है।

आज मिस्सा नहीं होती। कलीसिया शांतिपूर्वक जागरण करती है, जैसे वे स्त्रियाँ जो प्रभु के शरीर के अभिषेक की प्रतीक्षा कर रही थीं।

कब्र पर रखा पत्थर हमारे जीवन की उन सभी बाधाओं का प्रतीक है जो हमें ईश्वर के अनुभव से रोकती हैं—भय, संदेह और असंभव स्थितियाँ। परन्तु मसीह की शक्ति के सामने हर पत्थर हट जाता है।

जो स्त्रियाँ दुःख और अविश्वास में आई थीं, उन्हें नहीं पता था कि ईश्वर पहले ही मृत्यु को जीवन में बदल चुका है। पुनरुत्थान हमारे हर भय को तोड़ देता है।

आज हमें मौन में प्रार्थना करते हुए आशा के साथ प्रतीक्षा करने के लिए बुलाया गया है। कलीसिया की तरह हम अपने हृदयों को ईस्टर के प्रकाश के लिए तैयार करें।

संत फ्रांसिस दे सेल्स कहते हैं, “कलवरी प्रेमियों का पर्वत है।” क्रूस पर प्रकट हुआ प्रेम हमें पुनरुत्थान की आनंदपूर्ण आशा देता है।

आइए हम इस मौन प्रतीक्षा में विश्वास के साथ चलें, ताकि हम उनके साथ उठें और घोषित करें: अल्लेलुइया! प्रभु जी उठे हैं!

Bro. Jikhariya Nayak
IMS, Delhi Province